झोला छाप डॉक्टर के ईलाज से एक युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। नगर के पकहां निवासी एक युवक की झोला छाप ग्रामीण चिकित्सक के ईलाज के दौरान जान चली गई। युवक नगर के पकहां वार्ड – 6 का निवासी पंछी महतों का 27 वर्षीय पुत्र आनंद महतों बताया गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन आक्रोशित हो गए। युवक की महज छह माह पहले ही शादी हुई थी। घर में नव विवाहिता पत्नी सहित अन्य महिलाओं की दहाड़ से पूरा टोला गमगीन हो गया। इस मौत से क्षेत्र में झोला छाप चिकित्सक की मौजूदगी और उनके इलाज प्रक्रिया पर एक बार फिर से सवाल उठ रहा है। मामले में परिजनों द्वार बताया गया कि युवक को दीपावली की रात में सीने में दर्द शुरु हुई थी। घर के लोग इलाज के लिए पास के ही गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक के पास लेकर चले गए थे। जहां चिकित्सक ने दो–तीन इंजेक्शन लगाया था । इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की स्थिति और बिगड़ने लगी तो परिजन वापस घर लेकर पहुंचे और इसी दौरान युवक की मौत हो गई।
बीते दिनों में मढ़ौरा नगर और आसपास में फर्जी चिकित्सकों के कारण कई लोगों की जान जा चूकी है। इसको लेकर प्रशासनिक तौर पर मढ़ौरा सरकारी अस्पताल के द्वारा एक टीम गठीत कर दर्जनों चिकित्सक और नर्सिंग होम को चिन्हित कर एक रिपोर्ट जिका को भी की गई थी। इसके बाद भी फर्जी चिकित्सक और नर्सिंग होम पर कोई कार्रवाई नही की गई है। इसके अतिरिक्त मढ़ौरा एसडीओ ने भी मढ़ौरा के कई तथाकथित नर्सिंग होम और क्लीनिक की जांच की थी। तब यह माना जा रहा था कि इस बार कार्रवाई होने से फर्जी संचालकों पर लगाम लगेगी। जांच और जांच के बाद कार्रवाई नही होने से लोगों में अविश्वास का माहौल बन रहा है।




Recent Comments