छपरा। सिताब दियरा-लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियरा प्रभुनाथ नगर पंचायत मे पहली बार सरस्वती पुजा के अवसर पर आयोजित पुरुष और महिला एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन यूँ तो पूरे गांव के सहयोग से हीं संभव हो सका किन्तु मुख्य रूप से इस गांव के मिलनसार युवक चंद्रोदय सिंह की लगन और मेहनत ने इस प्रतियोगिता को बेहद विलक्षण बना दिया।डे-नाईट इस कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और बिहार की आठ टीमों ने हिस्सा लिया।जिसमें महिला टीम मसरख एकादस ने डी एम एस क्लब सारण को पराजित कर महिला ट्राफी को अपनें नाम किया वही पु दुसरी तरफ पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में सभी टीमों को पछाड़ सेमीफाइनल में बलिया द्वाबा एकादश बनाम सारण क्लब, सिताब दियरा एकादश बनाम गौतम ॠषी क्लब ने अपना स्थान बना सेमीफाइनल मे जबरदस्त कांटे का रोमांचक मुकाबला प्रस्तुत प्रस्तुत करते हुए फाइनल मुकाबले में बलिया द्वाबा एकादश और सिताब दियरा एकादश ने स्थान बनाया हालाकि फाइनल मुकाबले में रोमांच की कमी रही क्योकि बलिया द्वाबा एकादश ने सहज ही सिताब दियरा एकादश को 17-38 के भारी अंतर से पराजित कर ट्राफी अपनें नाम कर लिया।इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रभुनाथ नगर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी दिनेश्वर सिंह ने मैच आरंभ के समय खिलाड़ीयो से परिचय प्राप्त कर हाथ मिलाते हुए हौसला अफजाई की ।विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ विजेता टीम को दस हजार और उप-विजेता टीम को पांच हजार नगद का इनाम भी भावी मुखिया प्रत्याशी दिनेश्वर सिंह के कर कमलों से दिया गया।इतिहास के पन्नों अंकित होने वाले इस कबड्डी प्रतियोगिता का चर्चा पुरे क्षेत्र में हैं जिसका केन्द्र महिला कबड्डी प्रतियोगिता हैं ।इस प्रतियोगिता का संचालन सह कामेंट्री भानु सिंह ने की ।