सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत
पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र लखनपुर- सतजोड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर धर्मनाथ चौक के समीप बुधवार की देर शाम चारपहिया वाहन ने ठोकर मारकर 60 वर्षीय चंदेश्वर राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल व्यक्ति का उपचार निजी चिकित्सक के पास चल रहा था। इसी दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। घायल व्यक्ति की मौत की सूचना पर गुरुवार को थानाध्यक्ष केडी यादव मौके पर पहुंचे। और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया।




Recent Comments