संजय विजित्वर(हाजीपुर) स्थानीय चित्रगुप्त घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर चित्रांश सेना एवं चित्रगुप्त मंदिर कमिटी के द्वारा भूले बिसरे लोगों के लिए सहायता तथा चिकित्सा सहायता शिविर का उद्घाटन फीता काटकर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ रंजन ने किया। इस क्रम में मंदिर कमिटी के अध्यक्ष ने बताया कि स्वर्गीय अनिल कुमार तेतरवे के द्वारा 20 वर्ष पूर्व चित्रांश सेना का गठन किया गया था। तब से लेकर आज तक चित्रांश सेना के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने वाले की सेवा की जाती है। हर वर्ष चित्रगुप्त घाट पर चित्रांश सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। यह सहायता शिविर तीन दिन तक जारी रहेगा। इस अवसर पर मंदिर कमिटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक गौरव, चुन्नू प्रसाद श्रीवास्तव, संदीप कुमार सिन्हा ,डॉ प्रतीक यशस्वी, कायस्थ महासभा के रंजीत श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मुरारी श्रीवास्तव, मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे।