सेविकाओं ने मुख्यमंत्री और समाज कल्याण मंत्री का मढ़ौरा मे फूंका पुतला
ロ ताली पीटकर परियोजना कार्यालय के सामने सरकार विरोधी गीत गाकर किया विरोध प्रदर्शन
ロ मुख्यमंत्री व समाज कल्याण मंत्री के अर्थी कों पूरे कार्यलय का भ्रामन करते हुए जुलूस निकाला
मढौरा(सारण) : स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने मढौरा सेविका-सहायिका संघ के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी पंद्रह सूत्री मांगों पर सरकार की अनसुनी रवैये को लेकर धरना प्रदर्शन करने के बाद पुतला दहन किया। दहन के पूर्व कर्मियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाज कल्याण मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का अर्थी जुलूस भी निकाली। फिर महिलाओ ने परियोजना कार्यालय के समक्ष सभी ने सरकार के विरोध में पारम्परिक गीतों के तर्ज पर ताली पीटते हुए सेविकाओं ने गीत गाई। तदोपरांत जुलूस भ्रमण के बाद परियोजना कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया।मढौरा संघ की अध्यक्ष वेणु मीनाक्षी ने कहा कि सरकार दोहरी रवैये अपना रही है, एक ही साथ शिक्षा सेवा में आये शिक्षा मित्र को सम्मान जनक सेवा मिल गई। वही दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षा दे रही सेविकाओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा। जब तक हम सभी को सम्मान जनक तनख्वाह और सरकारी कर्मचारी घोषित नही किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।इस दौरान सचिव सुमिंत्रा पांडेय कोषाध्यक्ष माधुरी देवी, सरिता कुमारी, गीता देवी,उमा देवी, सविता कुमारी सिह,सुनीता देवी, उमा देवी, मीरा कुमारी ,विमला देवी, नीलम देवी, सहित दर्जनों सेविका-सहायिका मौजूद थी।




Recent Comments