Θ बेतिया – बिहार टी ई टी उतीर्ण अभ्यर्थियों का बेतिया सागर पोखरा शिव मंदिर के प्रांगण में बैठक समपर्ण

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
रविवार के दिन बिहार टी ई टी उतीर्ण अभ्यर्थियों का बेतिया सागर पोखरा शिव मंदिर के प्रांगण में बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता सोनू कुमार सोनी ने किया।बिहार टी ई टी 2017 की परीक्षा 23 जुलाई 2017 को सम्पन्न हुई थी लेकिन अभीतक संशोधित रिजल्ट एवं प्रमाण पत्र जारी नही किया गया।बैठक में उपस्थित अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर बिहार बोर्ड 27 फरवरी 2018 तक रिजल्ट जारी नही किया गया तो बिहार टी ई टी उतीर्ण अभ्यर्थी बाध्य होकर सरकार एवं बिहार बोर्ड के खिलाफ 28 फरवरी को बिहार बोर्ड के सामने उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।मौके पर मो० रिजवान, अखिलेश, जवाहर, वृजेश, अनुराग, सागर, मंटू, अभय, सतीश कुमार,बबलू कुमार,इमरान आलम,मोहम्मद नूर आलम,सुनील,विकास आदि दर्जनों अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही॥




Recent Comments