
31दिसम्बर को छपरा में डिजिटल मीडिया का आयोजित हो रहा हैं सेमिनार, जुटेंगे देशभर से नामचीन पत्रकार
छपरा(सारण): 31 दिसंबर कों छपरा मे डिजिटल मीडिया का सेमिनार आयोजित हो रहा हैं। जिसमें देशभर से प्रख्यात् पत्रकार जुटेंगे। सेमिनार मे डिजिटल मीडिया की उपयोगिता, प्रसार और आचार नीति पर राष्ट्रीय विमर्श करेंगे। एकता भवन में दिन के 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विमर्श के साथ साथ अपूर्व गायक मो. अजीज़ को समर्पित म्यूजिक कंसर्ट भी होगा। इस मौके पर देश के नामचीन पत्रकार, राजनेता और सारण प्रमंडल से लेकर जिले तक के कुशल प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय वरीय पत्रकार भी डिजिटल मीडिया पर अपनी बात रखेंगे।कार्यक्रम के आयोजक न्यूज़ फैक्ट वेब पोर्टल निदेशक सह प्रधान संपादक अमित रंजन ने बताया कि न्यूज़ फैक्ट के महज एक साल के सफ़र में देश के प्रख्यात् वरिष्ठ पत्रकार, राजनैतिक सामाजिक विश्लेषक और ब्राडकास्ट एडिटर्स एशोसिएन के पूर्व महासचिव एन. के. सिंह का स्तंभ सपाट बयानी लगातार प्रकाशित हो रहा है। उन्होंने बताया कि विमर्श में जी बिहार झारखंड के संपादक स्वयं प्रकाश, राष्ट्रीय सहारा के संपादक ओम प्रकाश अश्क., बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ और देश प्रदेश मीडिया के प्रधान संपादक आनन्द कौशल, बिहार सूचना सेवा अधिकारी सुनील कुमार पाठक और प्रसिद्ध समाज सेवी रजनीकांत पाठक अपनी बात रखेंगे। बहीं प्रबंध निदेशक चंदन कुमार ने बताया कि इस मौके पर स्मारिका का विमोचन, सम्मान और संगीत का कार्यक्रम रघुरोशनी मीडिया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।अपूर्व गायक मो. अजीज को समर्पित म्युजिक कंसर्ट में कला संगम और रेडियो पार्टनर रेडियो मयूर के कलाकार अपनी यादगार प्रस्तुतियां देंगे जिनमें कत्थक नृत्य, सदाबहार नग्मों, रिकार्डिंग डांस आदि की प्रस्तुतियाँ होंगी। कार्यक्रम में मुख्य रुप से कंचन बाला, अभिषेक अरुण, शरद आनन्द, आनन्द किशोर मिश्रा, राज किशोर मिश्रा, अर्चिता माधव, कशिश, शुभांगिनी, सिद्धिमा, अक्षरा आदि अपनी प्रस्तुतियां देंगी।




Recent Comments