समस्तीपुर:संजात टीम का टूर्नामेंट पर कब्जा

न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर प्रखंड के सुरौली मध्य विद्यालय के प्रांगण में चल रहे SSC क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुरौली बनाम देसरी संजात के बीच खेला गया।संजात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 150 रन का लक्ष्य रखा।वही दूसरी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 113 रन बनाते हुए 12.3 ओवर में ऑल आउट हो गए।देसरी संजात की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच सोनू कुमार को दिया गया।

विजेता टीम को प्रखंड छात्र जदयू अध्यक्ष रणधीर कुमार राय के द्वारा कप दिया गया।वहीं दूसरी और उपविजेता टीम को केशव बाबू के द्वारा कप दिया गया। मौके पर विपिन कुमार,राजा कुमार,गुलशन कुमार, मोहन कुमार मिश्रा, संजीत कुमार,प्रिंस कुमार,इत्यादि उपस्थित थे।




Recent Comments