
सेवानिवृत्त अध्यापक उपेंद्र नारायण सिंह नहीं रहे, लोगों ने दी अश्रुपूर्ण श्रधांजलि
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)रघुनन्दन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समर्था के सेवानिवृत्त अध्यापक उपेंद्र नारायण सिंह का आज तड़के 8 बजे निधन हो गया।वे प्रदेश स्तर के सुप्रसिद्ध उच्च विद्यालय समर्था और बी. पी. हाई स्कूल बेगूसराय में वर्षों कार्यरत रहकर क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल को अतिविशिष्ट बनाया।उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके शिष्यों,बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदों में शोक की लहर दौड़ गयी।ज्योति कलश साहित्यिक संस्थान ने नेशनल कोचिंग खोकसाहा परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया।इसे संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजा राम महतो ने उन्हें शिक्षा का अप्रतिम शलाका कहा।वे जीवन पर्यंत शिक्षा के लौ को जलाने के लिए प्रयास करते रहे।उनके योगदान को कृतज्ञ क्षेत्र भूल नहीं पायेगा।शोक सभा में विद्या निकेतन के निदेशक रवींद्र कुमार सिंह,सेवानिवृत शिक्षक राम नाथ सिंह,सच्चिदानंद सिंह,बैद्यनाथ रजक,बाबू प्रसाद शर्मा,नन्द किशोर प्रसाद,अखिलेश कुमार,नवनीत नमन,विजय कुमार ठाकुर,राजवेंद्र झा,अर्जुन कुमार,स्वयं प्रभा,रुक्मिणी कुमारी,अवनीश अमन,विपीन बिहारी राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments