मढौरा. गौरा ओपी क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक आठ वर्षीय बच्चे का शव पुलिस नें एक छोटे गड्ढे से बरामद किया । बच्चा गोपालपुर निवासी धीरज राय का पुत्र कृष कुमार बताया गया है । कृष शनिवार को दस बजे दिन से गायब था और इसको लेकर उसके परिजन उसे लगातार तलाश रहे थे । मिली जानकारी के अनुसार कृष शनिवार को कुछ अन्य बच्चों के साथ खेलने निकला था । देर शाम तक वापस नही आने पर परिजन उसे ढ़ुढ़ रहे थे । रविवार को किसी ने घर से थोड़ी दूर चंवर के गढ़ढ़े में एक बच्चे का शव होने की बात कही । बाद में पहुंची पुलिस ने गढ़ढ़े के पानी से कृष के शव को बरामद कर लिया । ग्रामिणों के अनुसार कृष कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था । समाचार प्रेषण तक घटना के कारण का पता नही चल सका था । मामले में प्राथमिकी भी दर्ज नही हुई थी ।