
मानव श्रृंखला को सफल बनाने को ले बीडीओ ने की बैठक
नगरा(सारण) । नगरा प्रखंड परिसर में गुरुवार को जल-जीवन-हरियाली, शराबबंदी,बाल विवाह उन्मूलन एवं दहेज प्रथा समाप्ति को लेकर सामाजिक जागरूकता पैदा करने के लिए आगामी 19 जनवरी को आयोजित किये जाने वाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास ने प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलरों के साथ बैठक की.बैठक में उन्होंने सभी से मानव श्रृंखला को सफल बनाने एवं सामाजिक जागरूकता पैदा करने को लेकर अपील की.वहीं प्रखंड के पदाधिकारियों को मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है.इस अवसर पर बीडीओ मुंन्ना प्रसाद,सीओ मुन्ना प्रसाद सहित प्रखंड के सभी डीलर मौजूद थे.




Recent Comments