सारण:रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष ने स्वयं रक्तदान कर आमजनों को किया प्रेरित 

छपरा 
 रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष अनिकेत ने एक यूनिट रक्त बी पाजिटिव ब्लड बैंक में दान किया।रक्तदान करके अनिकेत ने कहा रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है,रक्तदान करके देखिए अच्छा लगेगा।पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण ने कहा रक्तदान महादान है,रक्तदान करके जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।इस अवसर पर रो०अनिकेत, मो०इरशाद, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, अलोक कुमार सिंह, नवनीत कुमार, निशांत पाण्डेय,सुधान्शु कुमार कश्यप,निकुन्ज कुमार आदि उपस्थित हुए।