बढ़े लॉक डाउन अवधि 8 जून तक में अब दुकानें दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी

छपरा। लॉकडाउन 4.0 में 8 जून तक कि विस्तारित अवधि में अल्टरनेट डे खुलने वाली दुकानों को श्रेणीवार कैटेगरी बनाकर सप्ताह में तीन तीन दिन की अनुमति दी है।जबकि प्रातः 6बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिदिन खुलने आवश्यक सेवा की दुकानें कैटेगरी-01में खाद्य सामग्री से संबंधित किराना एवं अनाज मंडी,डेयरी, मेडिकल स्टोर, सभी अस्पताल एवं क्लिनिक, फल,मरम्मत संबधी वर्क शॉप, पेट्रोल पंप, पशु चारा ,निर्माण संबंधी सीमेंट-गिट्टी की दुकानें शामिल है।उक्त प्रकार के दुकानें प्रतिदिन खुलेगी। ।वहीं अब अन्य प्रकार के सामानों के बिक्री वाले दुकानों को अल्टरनेट डे खुलेने के लिए सप्ताह में तीन- तीन दिन के लिए छूट रहेगी।श्रेणी 2में शामिल इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, सैलून, फर्नीचर, सोना चांदी की दुकानें सोमवार, वुधवार एवं शुक्रवार को खुलेगी।वहीं श्रेणी 3 में शामिल कपड़ा, बर्तन, जूता चप्पल, स्पोर्ट्स, ड्राइक्लिनर्स, कृषि से जुड़े दुकान मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को खुलेगी।इससे इत्तर अपवाद स्वरूप जिन प्रतिष्ठानों को विशेष छूट रहेगी, उसमें बैंकिंग, बीमा, एटीएम, वित्तीय संस्थान, औधोगिक विनिर्माण, कृषि से जुड़े काम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, एलपीजी, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस, घुमाकर फल और सब्जी का बिक्री, उर्वरक, मांस मछली को रखा गया है।आपको बता दें कि सभी सामाजिक कार्यक्रमों यथा विवाह और अंतिम संस्कार के लिए पूर्व से निर्धारित बंदिशे अभी पूर्ववत ही रहेगी। अभी इस विस्तातित अवधि में सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत उपस्थित के साथ शाम के चार बजे तक खुलेंगे।जबकि शैक्षणिक व निजी संस्थानों को को रियायत नहीं मिली है।इससे इत्तर शेष नियम पूर्व के गाइडलाइन की तरह ही रहेगा।




Recent Comments