दशहरा व दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक

बड़हरिया (सिवान) : दशहरा एवं दुर्गा पूजा को ले थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष व बीडीओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा को भाइचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस लेने, पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र तथा सीसी लगाने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शरारती तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। शांति भंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी से
भाइचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा एवं दशहरा मनाने की अपील की। बैठक में सीओ गौरव प्रकाश, एसआइ राजेश कुमार, एएसआइ शैलेंद्र रायख् अनुरंजन मिश्रा,अनिल गिरि, सच्चिदानंद गिरि, मुखिया रामबालक सिंह, हसमुद्दीन खान, अली इमाम खान ,नसीम अख्तर, नंदकिशोर उर्फ साधु, पूर्व मुखिया सुनील कुमार चंदेल, सीताराम पासवान,जनार्दन प्रसाद उर्फ सेठी, अश्विनी कुमार, रफी अहमद खान, जकरिया खान, शमीम खान, प्रो. तारिक शुजा, असगर कुरैसी, आदि उपस्थित थे।