तरैया के ग्रामीण डाक सेवक चौदहवें दिन भी रहे हड़ताल पर,डाकघर में किया तालाबन्दी
तरैया(सारण):04.06.2018:
सातवें वेतनमान की सभी सकारात्मक सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर तरैया के ग्रामीण डाक सेवक 22 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये है।हड़ताल के चौदहवें दिन सोमवार को ग्रामीण डाक सेवको ने तरैया उप डाकघर में तालाबन्दी कर विरोध जताया।तथा आरएमएस की गाड़ी को लौटा दिया।ओवरसियर सत्येन्द्र सिंह के आग्रह पर दो घंटो के बाद ग्रामीण डाक सेवको ने उपडाकघर का ताला खोला। कर्मियों ने कहा कि आजादी के बाद से ही सबसे बुरा हाल डाकघर के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की है।चौदहवें दिन लगातार हड़ताल होने के कारण
आम लोगो की परेशानी बढ़ गयी है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को कॉल लेटर,आधार कार्ड एवं अन्य स्पीड पोस्ट नही मिल रहे है।जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान है।ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि सरकार कमलेश चंद्र कमिटी की रिपोर्ट को जल्द लागू करें।और सभी ग्रामीण डाक सेवको को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाय।ग्रामीण डाक सेवको ने कहा कि जबतक सरकार हमारी मांगे नही मनेंगीं हम लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।उक्त मौके पर नेशनल यूनियन ग्रामीण डाक सेवक संघ के मढ़ौरा इकाई के प्रभारी बैजनाथ सिंह, शंकर सिंह,चंद्रशेखर सिंह,अवधकिशोर सिंह,भूषण सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,राजन सिंह,नितेश सिंह,पतिनाथ सिंह,संजय सिंह,विश्वनाथ पाण्डेय, उपेन्द्र राय, मदन सिंह, कामेश्वर प्रसाद,कमलेश राम,प्रियांशू कुमार,कृष्णमोहन सिंह,राजेश्वर प्रसाद,ललन सिंह,विनोद गुप्ता,जामदार राय, कन्हैया प्रसाद,विनय पाठक,राधा कृष्ण गुप्ता व अन्य शामिल थे।
*ग्रामीण क्षेत्र में डाक सुविधा फेल,डाकघरों में लगा पार्सलों का अंबार,नही है कोई वितरण करने वाला*
ग्रामीण डाक सेवको के हड़ताल पर चले जाने के कारण चौदह दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में डाक सुविधा फेल है।डाकघरों में पार्सलों एव अन्य डाक का अंबार लगा हुआ है कोई वितरण करने वाला नही है।छात्रों को कॉल लेटर नही मिल रहे है।स्पीड पोस्ट,आधार कार्ड,बीमा पॉलिसी आदि आवश्यक कागजात जो डाकघर के माध्यम के आम लोगो तक पहुचती है।ये सुविधाएं नौ दिनों से फेल है।जिससे लोग परेशान है।तरैया उप डाकघर के उपडाकपाल शम्भू प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण डाक सेवको के हड़ताल के कारण कार्य बाधित है।