सारण :विपक्षी दलों द्वारा अकारण संसद बाधित करने के खिलाफ भाजपा विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास
अमनौर /सारण

सांसद सत्र को विपक्षी दलों द्वारा अकारण बाधित करने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना व अनशन कार्यक्रम आयोजित किया. गुरुवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दल व अन्य विपक्षी दलों के द्वारा सांसद में अनावश्यक मुद्दा उठा कर संसदीय कार्य को बाधित किया. जो कहीं से देश हित के लिए ठीक नहीं है. विपक्षी दल लगातार समाजिक सद्भाव को बिगाड़ने व तोड़ने की कोशिश में लगी है. सत्ता के लिए लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर किया जा रहा है. जिसे किसी भी कीमत पर भाजपा होने नहीं देगी. इधर अनशन पर बैठे विधायक को भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रताप सिंह उर्फ बबुआ जी द्वारा जूस पीला कर अनशन तुड़वाया. उक्त मौके पर मुख्य रूप मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सोनी, मुखिया पति बसंत सिंह, राजेश सिंह कश्यप, राजीव सिंह, अनिल कुशवाहा, बिल्टू सिंह, प्रमा राम, सत्यनारायण सिंह, सरपंच सुमित्रा देवी, सुशीला देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता अपने – अपने विचार व्यक्त किए.




Recent Comments