सीएसपी संचालक कृष्णा यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी से नाराज सीएसपी संचालाकों ने कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया

अमनौर/सारण: लूट के दौरान अपराधी लुटेरों की गोली से मृत सीएसपी संचालक कृष्णा यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी से नाराज सीएसपी संचालाकों ने कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया. शनिवार को दर्जनों की संख्या में जुटे सीएसपी संचालकों ने अपराधियों की अबिलम्ब गिरफ्तारी की मांग को विरोध मे अपने हाथो मे कैडल लिये अमनौर बाजार का भ्रमण किया. सीएसपी संचालकों ने बताया कि आये दिन लूट और हत्या से असुरक्षित महसूस कर रहे. सीएसपी संचालकों की कोई सुरक्षा नहीं है. सीएसपी संचालकों ने गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार को छपरा एसपी के समक्ष विरोध प्रदर्शन जताने की बात कही. उनलोगों ने बताया कि इस मांगो को लेकर डीएसपी मढौरा, सारण एसपी, तथा डीएम ,सारण को अपनी मांगो का ज्ञापन भी दे चूके हैं पर अबतक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. कैडल मार्च में मुख्य रूप से लालबाबू ललन, धनन्जय वर्मा, संजीत कुमार, रमेश यादव,आलोक कुमार सिंह, इरफान खान,किशोरकुमार, सतीश सिंह, राजीव सिंह, दिनेश सिंह बिट्टू सिंह, महम्मद आफताब आदि दर्जनों सीएसपी संचालक लोग शामिल थे.




Recent Comments