मिठाई दुकान से हजारों की चोरी

परवेज अखतर/सिवान;

मैरवा: मैरवा नगर के मझौली रोड के समीप स्तिथि एक मिठाई दुकान में लगातार आधा दर्जन से अधिक बार चोरी की घटना घट चुकी है. इसके बाद भी प्रसाशन चुप्पी साधी हुई है. चोरी की घटना लगातार नगर में बढ़ने से व्यवसायियो में काफी आक्रोश व्याप्त है. मंगलवार को नगर के मझौली रोड स्तिथ जय स्वीट कार्नर में दुकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर हजारो रुपये के समान की चोरी कर फरार हो गए है. पीड़ित दुकानदार अंजी मद्देशिया है. उसने बताया कि चोरी की घटना मेरे दुकान में आधा दर्जन से अधिक बार हो गयी है. पुलिस को सूचना देने के बाद कोई करवाई नहीं होता है. उन्होंने यह भी बताया कि सुबह जब दुकान खोलने के लिए आये तो ताला टूटा हुआ था और कैश काउंटर सहित मिठाई बिखरा पड़ा था. काउंटर में रखा पांच हजार रुपये सहित मिठाई की चोरी की गई है. इस दुकान में छठीं बार चोरी की घटना है.