●बहुत ही बेहतरीन बजट है यह बजट आत्म निर्भर भारत बनने के मार्ग को प्रशस्त करेंगा – विवेक कुमार सिंह

सभी वर्गों का ख्याल बुजुर्गों का सम्मान एवं आत्मनिर्भर बने हिंदुस्तान हेतु प्रस्तुत किया गया बजट बहुत ही सराहनीय एवं देश को तरक्की देने वाला बजट है – श्याम बिहारी अग्रवाल

छपरा। देश के बजट पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामलाल शर्मा ने कहा कि यह बजट बहुत ही बेहतरीन एवं काबिले तारीफ है। जिसमें सभी वर्गों का सभी क्षेत्रों का समान ख्याल रखा गया यह बचत निश्चित ही देश को नई दिशा देगा एवं आत्मनिर्भर भारत के मार्ग को और मजबूत करेगा, किसानों के लिए एमएसपी भी डेढ़ गुणा कर दिया गया हैं जिससे किसान आत्मनिर्भर होगे तथा उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।भारत में मर्चेंट शिप्स को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा, शुरुआत में इसके लिए 1,624 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

इसके अलावा गुजरात में मौजूद प्लांट के जरिए शिप को रिसाइकल करने पर काम किया जाएगा।
धान के लिए 2013-14 में 63,928 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

2019-20 में यह राशि बढ़कर 1,41,930 करोड़ रुपये हो गई थी।

2020-21 में स्थिति और बेहतर हुई और इस अवधि में यह राशि बढ़कर 1,72,752 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने कहा कि करोना वैश्विक महामारी के समय का सरकार का एक बेहतरीन बजट है। जिसमें सभी वर्गों का सभी क्षेत्रों का बड़ा ख्याल रखा गया है। सड़क, स्वास्थ्य ,शिक्षा, प्रदूषण ,एवं बुजुर्ग करदाताओं का सम्मान किया गया है। निश्चित रूप से यह बजट आत्मनिर्भर भारत बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा और निश्चित रूप से महंगाई में कमी आएगी।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल बुजुर्गों का सम्मान एवं आत्मनिर्भर हिंदुस्तान के लिए बहुत ही मजबूत और बेहतर कदम उठाए गए हैं निश्चित ही देश के विकास के मार्ग को आगे बढ़ाएगा। 2020-21 के बजट में 6 स्तंभों का प्रस्ताव:

  1. स्वास्थ्य और कल्याण।
  2. भौतिक और वित्तीय पूंजी एवं अवसंरचना।
  3. आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास।
  4. मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना।
  5. नवप्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास।
  6. न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन।