ट्रांसफर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी

⏩दरियापुर(सारण) : प्रखण्ड क्षेत्र के दरिहारा निसक गाँव में स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से ६३ केवी का ट्रांसफर्मर लगाये जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार दरिहारा गाँव में लगातार बिजली की समस्या बनी रहती थी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह के किया.राकेश सिंह ने ग्रामीणों की समस्या को राजीव प्रताप रूडी तक पहुंचाने का काम किया.रूडी दरिहारा गाँव की बिजली की समस्या से अवगत होते ही तुरंत विभाग से बात कर नया ट्रांसफर्मर लगवाने का काम किया.ग्रामीणों में खुशी की लहर तब दौड़ पड़ी जब नया ट्रांसफर्मर का उद्घाटन गाँव के ही जनक साह,दीपनारायण साह और बंगाली बैठा ने एक साथ फिता काटकर किया. जैसे ही बल्ब जली ग्रामीणों ने खुशी का इजहार करते हुए एक दुसरे के मिठाइयां खिलाया तथा स्थानिय सांसद राजीव प्रताप रूडी को धन्यवाद दिया. इस मैके पर पूर्व बीडीसी ब्रजेश सिंह, रंधीर सिंह,सुधाकर सिंह,सन्नी कुमार, चंदन कुमार,चुनमुन कुमार आदि के अलावे दर्जनों महिला भी उपस्थित थी.वहि राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से ही गरखा के फूलवरिया में ६३ केवी ,नयागाँव के कस्तुरीचक में १०० केवी तथा मरौड़ा के चैनपुर में ६३ केवी का ट्रांसफर्मर बदला गया.