संगठन की मजबूती पर चर्चा
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड के बंगरा गांव के महादेव सेवा संस्थान परिसर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती व सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक डॉ. देवरंजन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए काम करें। सदस्यता अभियान को लक्ष्य के अनुरूप हासिल करें। आज के सदस्य ही कल के पार्टी के उच्च पदों के दावेदार हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, परिवरों की पार्टी नहीं। इसलिए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता बनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाना है। बैठक में पंचायत व वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में पूर्वी पश्चिमी व नगर के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।




Recent Comments