मीरपुर जुअरा गांव मे पागल कुत्ता के काटने से दर्जनो लोग जख्मी
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“””””””””””
गरखा प्रखण्ड के मीरपुर जुअरा गाँव मे पागल कुतें के काटने से दर्जनों लोग जख्मी हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को जब बच्चे स्कुल जा रहे थे तो रास्ते मे ही दो पागल कुतों ने अचानक हमला बोल एक दर्जन बच्चों को काटकर जख्मी कर दिया वही रविवार को भी दोनों पागल कुत्तों ने गाँव मे प्रवेश कर गाँव की महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया ।
गाँव मे इन पागल कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों मे भय व्याप्त हो गया है । कुत्ते के काटने से जख्मी लोगो मे सुनैना देवी , मोनु कुमार , भीम कुमार , दिलीप कुमार , कन्हाई राय , अशोक राय , पिन्टु सिंह , अर्चना कुमारी , मानगी कुमारी , निशा कुमारी , मुस्कान कुमारी , चन्द्रिका माँझी सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोग शामिल है
जख्मी लोगो को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ एंटी रेबिज की सुई उपलब्ध नही होने से लोगों को मार्केट से महंगे कीमत मे खरिदकर सुई लेना पड़ा।
इस संबंध मे सीएस डॉ शंभुनाथ सिंह ने बताया कि अभी सिर्फ इसका सिरम उपलब्ध है जो दिया जा रहा है जल्द ही एंटी रेबिज सुई भी उपलब्ध हो जाएगी ।