सिवान :5000 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार
परवेज अख्‍तर, सिवान :
जिले में शराब से जुड़े धंधेबाजों पर नकेल कसते हुए जिला पुलिस ने सोमवार की रात और मंलगवार की सुबह कार्रवाई करते हुए 5000 लीटर से ज्यादा शराब को जब्त किया। इसमें देसी और विदेशी शराब शामिल हैं। वहीं पुलिस ने चार धंधेबाजों को दो गाड़ियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनमें सबसे पहले एमएच नगर में एक कार से 30 पेटी अंग्रेजी शराब को एसआइटी की टीम ने छापेमारी कर पकड़ा था। इसके बाद रघुनाथपुर, हसनपुरा और पचरुखी में छापेमारी की गई। जहां से इतनी बड़ी खेप को जब्त किया गया। प्रखंडों में बरामद शराब में रघुनाथपुर थाना के राजपुर दियारा से मंगलवार की दोपहर में गुप्त सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्षराकेश कुमार एवं आंदर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार,टेक्निकल सेल से संजीव कुमार सिंह निराला, विनय कुमार एवं आंदर थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर भारी मात्रा में अरुणाचल प्रदेश की निर्मित 180 एमएल के क्रेजी रोमियो नामक शराब को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो दिन पूर्व सूचना मिली कि यूपी से नाव के द्वारा भारी मात्रा में शराब राजपुर आया है। उसी दिन से पुलिस की राजपुर दियारा में गश्त बढ़ा दी गई थी। मगर लोकेशन नहीं लगने के कारण शराब की बरामदगी नहीं हो सकी। पुलिस दबिश के कारण शराब के धंधेबाज अपनी शराब की इधर से उधर नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की निगाहे दियारा में थी। सरयू नदी से दो किमी उत्तर राजपुर दियारा में झाड़ी में शराब होने की सूचना के साथ पुलिस बल एवं थाना के सभी पदाधिकारियों के साथ छापेमारी की कई जिनमें 210 कॉर्टन एवं प्लास्टिक की 20 बोरी में शराब बरामद किया गया। जिसे ट्रैक्टर की दो ट्रॉली से रघुनाथपुर थाना शराब लाया गया।देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड पड़ी। समाचार प्रेषण तक शराब की गिनती नहीं हो सकी है।
बताया जाता है कि इतनी बड़ी खेप पहली बार यहां बरामद हुई है। इसके पूर्व भी उसी दियरा में से रघुनाथपुर तत्कालीन थाना संजीव कुमार निराला ने भी बरामद किया था। छापेमारी के दौरान स्थानीय पदाधिकारियों में राज कुमार राम, रामनरेश सिंह, कमरुद्दीन खान, अमित कुमार सिंह, भरत राम एवं पुलिस बल मौजूद थे।
दूसरी तरफ पचरुखी में 140 कॉर्टन अंग्रेजी शराब से लदे ट्रैक्टर एवं एक बाइक समेत दो धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पचरुखी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने गुप्त सूचना पर हरदिया के पास छापेमारी की। इस दौरान एक ट्रैक्टर पर 140 कॉर्टन शराब ले जाए जा रहे थे तथा उसे किसी को पता न चल सके इसलिए उस पर ईंट लोड कर दिया गया था। जबकि एक बाइक सवार लाइनर का काम कर रहा था। सूचना मिलते ही हरदिया बाइपास के पास छापेमारी कर बाइक से लाइनअप कर रहे धंधेबाज अनिल सिंह तथा ट्रैक्टर चालक संजय राज भट को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पुलिस आने की भनक पाते ही चार धंधेबाज भागने में सफल रहे। गिरफ्तार मीरगंज के पिहुली निवासी अनिल सिंह तथा ट्रैक्टर चालक जियांय निवासी संजय राज भट जियांय निवासी बताए जाते हैं। इस धंधे में एक बड़े चिमनी मालिक का भी नाम आ रहा है।