सिवान :बड़हरिया जदयू विधायक पुत्र समेत तेरह पर परिवाद दायर
परवेज़ अख्तर/सीवान
जिले के जी बीनगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी अशोक प्रसाद ने बड़हरिया के जदयू विधायक पुत्र सह पचरुखी प्रखण्ड के सहलौर पंचायत के मुखिया संजय सिंह समेत तेरह लोगों पर परिवाद दायर किया है।दर्ज परिवाद में कहा है कि मामूली विवाद को लेकर हथियार से लैस होकर दो गाड़ियों पर सवार होकर मेरे दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे।इसका विरोध करने पर हाथ में तेजाब का बोतल लेकर संजय सिंह फेंकने लगे। जिसके बाद जान बचाकर हमलोग घर के अंदर भागकर दरवाजा बंद कर दिए।इसके बाद हमलावरों ने बच्चों के साथ मारपीट शुरु कर दिया और घर में रखें कीमती गहने लेकर चले गए।इस संबंध में अशोक प्रसाद इलामदीपुर गांव के अनिल सिंह ,सुशील कुमार सिंह ,कमलेश सिंह, मुन्ना सिंह ,पृथ्वी सिंह दिवाकर कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ,उसरी गांव के राकेश बाबा ,कन्हैया सिंह ,श्रीनगर गांव के अशोक प्रसाद ,अफराद बाजार के मंटू सिंह को आरोपित किया है।उधर सहलौर पंचायत के मुखिया संजय सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा कि विपक्षियों द्वारा साजिश के तहत मुझे फसाने की कोशिश की जा रही है।साथ ही मेरीे बढ़ती लोकप्रियता को देखकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।मेरे ऊपर लगाएगा सभी आरोप बेबुनियाद है।