सीवान :चौपाल लगा आत्मनिर्भर बनने की दी गई जानकारी
बड़हरिया (सिवान) :
खानपुर और तेतहली पंचायत के बसावनबारी और कोईरी गांवा के कोईरी टोला और कुड,वा बाजार में सतीश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को चौपाल लगाई गई। इसमें नोडल पदाधिकारी रवि शुक्ला, पौधा संरक्षण बड़हरिया बीएओ नंदलाल राम, एटीएम सतीश सिंह, कृषि समन्वयक विजय श्रीवास्तव, संजय साह, विजय सिंह, किसान सलाहकार दिलीप प्रसाद आदि उपस्थित थे। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के गुर बताए गए। साथ ही खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई।




Recent Comments