योगापट्टी:-स्थानीय विधायक प्रमुख और उपप्रमुख का पुतला दहन
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी प्रखंड मे व्याप्त भ्रष्टाचार का प्रश्रय देने वाले यहा के स्थानीय नेता है । उक्त बाते बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी युनियन के प्रखंड अध्यक्ष रम्भा देवी ने कही । वे संघ द्वारा आयोजित राज्य व्यापी धारणा प्रदर्शन के आठवे दिन धारणा को संबोधित करते हुए कही ।
उसने कहा कि स्थानीय विधायक प्रमुख और उपप्रमुख सभी जानते है कि बाल विकास परियोजना कार्यालय योगापटटी के सीडीपीओ द्वारा प्रति माह प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से प्रति माह दो से ढाई हजार की अवैध वसूली की जाती है । जिस केंद्र पर सेविका सहायिकाओ का स्थान रिक्त पडा है उस केंद्र का कागज मे केंद्र संचालित कराकर सरकारी रूपये की बंदरबांट सीडीपीओ के द्वारा किया जाता है । इसकी शिकायत स्थानीय इन नेताओ से करने के बाद भी नेताओ द्वारा कोई रोक लगाने के लिए मजबूत कदम नही उठाया गया। ये सभी स्थानीय नेता जनता के लिए काम नही कर अपने निक्कमेपन का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है।
उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक जिला मुख्यालय मे धारना प्रदर्शन मांग पत्र समर्पित किया जाएगा। धारना को संबोधित करते हुए लालबाबु पासवान ने कहा कि सेविकाओ को सुपरवाइजर और सहायिकाओ को सेविका पद पर पदोन्नति किया जाए.
उसने कहा कि हडताल अवधि का मानेदय न काटकर कार्य मे सामायोजन किया जाए । धारना पर बैठने से पहले सभी सेविका सहायिकाओ ने कैन्डल मार्च निकालकर प्रखंड से लेकर योगापटटी थाना होते हुए नवगावा फतेहपुर मच्छरगांवा हथिया होते हुए सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष स्थानीय विधायक प्रमुख और उपप्रमुख का पुतला दहन कर घंटो नारेबाजी की । कार्यक्रम मे साहेब देवी प्रीती देवी सकीना खातून नीतया पाण्डेय रीना सिंह कुमारी सपना माधुरी देवी अनीता चौरसिया तारा देवी आदि शामिल रही ।




Recent Comments