बेतिया – गौनाहा:– *स्थानीय समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले जदयू कार्यकर्ता*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मंगलवार को मुख्यमंत्री के चम्पारण दौरो के क्रम में मंगुराहा गेस्ट हाउस 7:30 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री के थके होने के कारण किसी कार्यकर्ताओ से नही मिल सके जबकी पुरे दिन जदयू कार्यकर्ता अपने नेता सुबे कि मुखिया नितीश कुमार से मिलने के लिए आंखे बिछाऐ रखें । वही सबह 9 :30 बजे सोफा मंदिर से पुजा अर्चना कर लैटने के बाद गेस्ट हाउस परिसर में अपने कार्यकर्ताओ से मिलें । मिलने के क्रम में स्वर्ण आयूक्त के अनुसूचित जाति के अध्यक्ष अलखदेव पासवान, जिला जल श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज सहनी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बिक्रमा चौधरी , जदयू के प्रखंड यूवा अध्यक्ष रिपू वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्या डा. एनएन साही, वरिष्ठ कार्यकर्ता नन्दकिशोर चौधरी आदि कार्यकर्ता ने माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर कहा कि बाढ राहत राशि में व्यापक पैमाने पर हुई अनीमीययता की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग किया हैं ।
प्रयटक स्थल भितिहरवा गांधी आश्रम व सोफा मंदिर तक पटना से सिधे बस चलवाने की मांग की है ।
भितिहरवा गांधी आश्रम में गांधी के स्थाई गैलरी बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा पुर्व में किसी गई थी।

गैलरी का निर्माण अभी तक नही होने के कारण जदयू कार्यकर्ताओ ने दुबारा इसी मांग को रखा हैं । साथ ही बाढ की सूची को सार्वजनिक करने की मांग कार्यकार्ताओ द्वारा की गई हैं । ऐसे ही जदयू कार्यकर्ता तथा स्थानिय दैनिक पत्रकारों को गाली देने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी गौनाहा सीओ प्रदिप कुमार सिन्हा द्वारा दी जाने की शिकायते जदयू कार्यकर्ताओ द्वारा मुख़्यमंत्री से की गई है । साथ में ओडियो रिकॉर्ड सीडी भी मुख्यमंत्री को दिया गया हैं।




Recent Comments