सिवान :शहाबुद्दीन के छह मामलों की हुई सुनवाई
   
 #न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सिवान   
 मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े मामलों की सुनवाई गुरुवार को हुई । विशेष न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में अभियोजन  ने कॉलेज परिसर में पुलिस पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट के मामले में बहस आरंभ कर दिया  अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह ने बहस की शुरुआत की। इसी अदालत में चार अन्य मामलों में आंशिक सुनवाई हुई। उधर  विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में कमर उल हक अपहरण कांड एवं सोनू हत्याकांड मामले में भी संछिप्त सुनवाई हुई ।अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन एवं मोहम्मद मोबीन उपस्थित थे।