संगठन विस्तार के लिए अब गाँव की ओर कूच करेगी आम आदमी पार्टी : टुन्ना
छपरा: आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार को लेकर अगले पखवारा गावों की ओर कूच करने का निर्णय लिया है।इस संबंध में पार्टी ने ब्यापक कार्ययोजना बनायी है।उक्त जानकारी देते हुए संगठन के जिला प्रवक्ता प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताया कि प्रखंडवार कमेटी विस्तार को जिला से पर्यवेक्षक बनाए गए है जो विभिन्न प्रखंडों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

आप की जिला कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी 16 जनवरी को छपरा और रिविलगंज प्रखंड में तथा 17 को इशुआपुर और मढ़ौरा प्रखंड में पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।जबकि 18 जनवरी को गरखा और अमनौर प्रखंड में जिला सचिव रंजीत सिंह बैठक में भाग लेंगे।इसी प्रकार,20 जनवरी को बनियापुर प्रखंड में वहां के बिधानसभा प्रभारी आशुतोष सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व मे बैठक आयोजित की गयी है जबकि 20 जनवरी को लहलादपुर और एकमा प्रखंड में जिला उपाध्यक्ष एस. एन.आलम के नेतृत्व मे बैठक आयोजित की गयी है। 21जनवरी से पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ग्रामीण अधिवक्ताओं के बीच बैठक कर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करांएगे।




Recent Comments