सारण :मशरक केंद्रीय विधालय के वार्षिकोत्सव मे मढौरा एसडीओ द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मशरक (सारण)
केन्द्रीय विधालय का वार्षिकोत्सव पर आज मशरक केंद्रीय विधालय के प्रागंण मे मुख्य अतिथि के रुप मे मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत की गई ,जिसमें मुख्य रुप से बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने क्लास एक से पांच तक के छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान पाने वाले बच्चों को प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह एवं बीडीओ मशरक द्वारा प्रमाण पत्र व उपहार देकर बच्चों का मनोबल बढाया गया ।छात्र ,छात्राओं के द्वारा अनेक तरह से नाटक के द्वारा कला का प्रदर्शन किया ।कुछ छोटे बच्चों ने तो इतनी अच्छी कला का प्रदर्शन कि लोग मंत्रमुग्ध होकर फिर से एकबार बहुत अच्छा ,बहुत अच्छा का आवाजें भीड़ से आ रही थी तालियों का गरगराहट से पूरा विधालय मे सभी लोग अचंभित दिख रहे थे ।

अभिभावक के अलावे सैकड़ो लोग बच्चों के प्रतिभा व कला को देखने के लिए विधालय प्रागंण मे जमे हुए है ।इस वार्षिकोत्सव मे बच्चों के साथ-साथ स्कूल शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अपने स्कूल के बच्चों को बहुत मेहनत कर इतना तैयारी की गई है महिनों से बच्चों को सभी कार्यक्रम का तैयारी कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया ।




Recent Comments