सिवान: शहाबुद्दीन की मामले की हुई सुनवाई
न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर सिवान:-मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े सेशन मामले की सुनवाई गुरुवार को हुई। विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में समाहरणालय परिसर में माले कार्यकर्ताओं एवं नेता पर जानलेवा हमले से जुड़े मामले में सुनवाई हुई।
अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह एवं सहायक लोक अभियोजक रघुवर सिंह की उपस्थिति में बचाव पक्ष
की ओर से अभय कुमार राजन ने अपना पक्ष रखा। मामले में कोई गवाह उपस्थित नहीं था। मामला गवाही में चल रहा है। अदालत ने कांड के सूचक सह गवाह सकलू राम पर जमानतीय वारंट निर्गत करते हुए गवाही के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दी। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद मोबीन भी उपस्थित थे।




Recent Comments