.ह्रदय विदारक घटना देख वृद्ध को आया हार्ड अटैक,चिकित्सा के दौरान हुई मौत

पचरुखी(सिवान)। छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर पड़ौली गांव के समीप अहले सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे शौच कर रहे तीन किशोरों को कुचल दिया । इस सड़क दुर्घटना में जहां एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,वहीं दो अन्य किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों किशोरों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतक बालक पड़ौली गांव के रमेश सिंह 10 वर्षीय पुत्र अभय कुमार था जबकि घायल गांव के अनिल सिंह का पुत्र रोहित कुमार व बृजकिशोर सिंह का पुत्र नीतीश कुमार है।इधर आंखों के सामने हृदय विदारक दुर्घटना को देख शौच के लिए निकले एक वृद्ध व्यक्ति उमाशंकर पड़ित उम्र 70 वर्ष बरियारपुर निवासी बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हालांकि ग्रामीण अधेड़ की भी ट्रक के धक्के से मौत की बात कह रहे हैं।इधर दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने छपरा सिवान मुख्य मार्ग को लगभग एक घंटे जाम कर दिया। लोगों का साफ कहना था कि घटना होने के घंटों बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।