सिवान :यूनानी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी हड़ताल पर
सिवान : गुरुवार को स्थानीय यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 40 कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने पूर्व से कॉलेज प्रशासन को अपने लंबित वेतन भुगतान एवं नियमानुसार वेतन वृद्धि को लेकर मांग की थी। उस समय कॉलेज प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मांग को पूरा करने को कहा था। इसको लेकर 14 दिसंबर को भी हड़ताल की थी।
इसके बाद प्राचार्य ने कहा था कि समस्या का जल्द ही निदान कराया जाएगा लेकिन उनका आश्वासन अभी तक यह पूरा नहीं हुआ। इस मौके पर डॉ. हाजी करीमुल्लाह, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. शहनवाज अहमद, डॉ. राही, डॉ. अफजल हसनैन, मेराज अहमद, अफजल हुसैन, आमिर अली, अनवार आलम समेत अन्य उपस्थित थे।





Recent Comments