सिवान :शराब के अलग अलग मामलो में 10 कार्टून में 97 लिटर शराब और एक मोटर सायकिल के साथ तीन गिरफ्तार 
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
बड़हरिया-
थानां की पुलिस ने शराब के अलग अलग मामलो में 10 कार्टून में 97 लिटर शराब और एक मोटर सायकिल के साथ तीन ब्यक्तियों  को सोमवार को गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया। थानां प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से शराब लेकर कही जा रहा है। गुप्त सूचना के अधार पर बड़हरिया थानां के एएसआई विपिन महतो ज्ञानी मोड़ के समीप वाहन चेक करने लगे ।तभी कैलगढ़ निवासी दूधनाथ के पुत्र पैंतीस वर्षीय मंटू प्रसाद अपनी बाइक से बाजार पर आया जिसे पुलिस ने वाहन रोक कर चेक किया तो मोटर सायकिल की डिक्की से 200 एमएल का छ पीस फ्रूटी शराब बरामद हुआ ।साथ ही बाइक BR28L 6529 को भी पुलिस ने जब्त  कर उसे गिफ्याटार कर लिया। थानां प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गिफ्तार मंटु से कड़ाई से पूछताछ करने पर ओर उसकी निशानदेही पर रोहरा कला से बनारस प्रसाद के पुत्र जगदीस प्रसाद के बथान में छापामारी किया गया जहां से पुलिस ने एक गोदरेज की अलमारी में छुपाकर रखे अवैध शराब 200 एमएल के दस कार्टून शराब 480 पीस बरामद किया और अलमारी और बथान को जब्त कर दिया। जमादार के बयान पर थानां काण्ड संख्या 7/18 में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को सिवान जेल भेज दिया गया। एक अन्य बड़हरिया थाना  काण्ड संख्या 8/18 में बड़हरिया पुलिस ने गुप्त सूचना।के आधार पर कोइरिगवां दुसाद टोली से गनौरी मांझी के पुत्र बाला मांझी को चार लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया थानां प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि किसी भी कीमत पर शराब कारोबारी बख्शे नही जाएंगे