सारण :परसा में प्रखण्ड स्तरीय किसान कल्याण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन


परसा : प्रखंड के कृषि भवन के सभागार कक्ष में प्रखण्ड स्तरीय किसान कल्याण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए
प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यनारायण राय ने केंद्र सरकार किसानो को दुगुनी लाभ दिलाने के लिए चलायी जा रही योजनाओ पर बिस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सूबे के किसानो की 2022 तक आमदनी दोगुनी करने के गुर सिखाया।तथा सरकार द्वारा किसानो को दी जाने वाली प्रत्येक सुबिधा के सम्बन्ध में जनकारी दिया।कार्यक्रम को पूर्व मुखिया राजेंद्र राय नप भाजपा अध्यक्ष अर्जुन सिंह पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पशिचम अध्यक्ष तूफान सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह पूर्व सरपंच हरेन्द्र सिंह पशु चिकित्सक डॉ विजय कुमार पशु पालक पदाधिकारी डॉ संजय सिंह आदि ने अपना विचार प्रकट कर सरकार की योजना की जनकारी दिया।तथा योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला में शिलानाथ दीक्षित संतोष सिंह मुकेश सिंह राजेश कुमार संजय कुमार अरविन्द कुमार वीरेंद्र कुमार विनोद कुमार हरेन्द्र सिंह सुरेन्द्र प्रसाद शिव प्रसाद सहित दर्जनों कृषि समन्वयक व् सलाहकार उपस्थित थे।