मुख्यमंत्री के आगमन के बहाने ही सही, एकमा मांझी मार्ग के बहुरे दिन
व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे आला अधिकारी
विनीत कुमार, एकमा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकमा आगमन को ले प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में लगे हुवे हैं।
अधिकारियों की पूरी टीम मुख्यमंत्री के आगमन को ले पूरी तरह से तत्पर है।

       मुख्यमंत्री के आगमन को ले एकमा मांझी मुख्य मार्ग को चकाचक किया जा चुका है। रविवार की देर शाम से इस जर्जर सड़क को पीच करने का काम शुरू हुआ और सोमवार तक सारी सड़क दुरुस्त कर दी गई। हालांकि यह सड़क कितने दिनों तक चलने लायक रहेगी इस बारे में कोई कुछ नही बता रहा।

       कहा जा रहा है की मुख्यमंत्री अपने सारण आगमन कार्यक्रम के दौरान एकमा के गंडक विभाग के निरीक्षण भवन में ही प्रवास करेंगे व इस दौरान वे गंजपर स्थित पूर्व मंत्री श कौरव विधायक गौत्तम सिंह के यहाँ भी जाएंगे लिहाजा एकमा मांझी मार्ग को दुरुस्त किया गया है।

एकमा मांझी मुख्य मार्ग ओर आये दिन धूल फांक कर अपनी यात्रा पूरी कर रहे यात्री सड़क निर्माण से खुश हैं।
स्थानीय लोग भी ये मान रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी के बहाने ही सही, चलिये कुछ तो हुआ।