सारण:आदर्श मध्य विद्यालय कोपा का डीएम के निर्देश पर निरीक्षण 
#अमित कु की रिपोर्ट 
कोपा 
जिला धिकारी  के निर्देश पर  जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर सिंह  व रिविलगंज सी ओ की संयुक्त टीम ने मंगल वार को कोपा बाजार स्थित आदर्श मध्य विधालय कोपा का अचौक निरीक्षण  करीब  8 बजे रात्रि में  बिशेष टीम बना कर    किया  .टीम के सदस्यो ने अभी हालही में अवकाश ग्रहण किये पूर्व प्रधाना जलेश्वर पंडित को बुलाकर  टी0सी फॉर्म से लेकर अन्य बितीय कागजातों का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया .बताते चले की  पूर्व प्रधान पर ग्रामीणों द्वारा टी0 सी 0 फॉर्म में गड़बड़ी करने  तथा अन्य  कई बितीय मामलो में अनियमितता बरतने का आरोप जिलाधिकारी के यहाँ किया गया था ।जिसको लेकर जिला पदाधिकारी श्री हरिहर प्रसाद ने बिशेष टीम गठित कर मामले की गहनता से जांच करते हुए रिपोर्ट सौपने  का निर्देश दिया गया है 
क्या है मामला :कोपा बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा गलत तरीके से टी0सी0 काटने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम के जनता दरबार में पूर्व प्रधानाध्यापक जलेश्वर पंडित पर बितीय अनियमितता बरतने तथा पैसा लेकर गलत तरीके से टी0सी बनाने व  अवकाश ग्रहण के बाद भी टी0सी0 इसु करने का भी आरोप लगाया गया था ।