सिवान :रसूलपुर पैक्स पर धान खरीद शुरू
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 हसनपुरा (सिवान) :  मंद्रापाली पंचायत के तिलावता रसूलपुर स्थित पैक्स गोदाम पर रविवार को धान खरीद की शुरुआत हुई। इस दौरान 
सांसद ओमप्रकाश यादव एवं बीसीओ अमरकांत कुमार की उपस्थिति में सात किसानों से 403 क्विंटल धान की खरीद की गई। इस मौके पर जिप पार्षद प्रतिनिधि महेश यादव, हितेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष उमेश कुमार यादव, ठाकुर सिंह, अखिलेश्वर सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, सरपंच ईश्वर दयाल सिंह, पूर्व मुखिया प्रभुनाथ यादव सहित अन्य किसान उपस्थित थे।