सिवान : प्रेरक संघ की बैठक में मांगों को ले आंदोलन का निर्णय
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान :
स्थानीय गांधी मैदान में रविवार को बिहार राज्य साक्षरता प्रेरक-समन्वयक संघ की जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि सरकार अगर संविदा कर्मियों को नियमित करने के लिए गठित कमेटी की अनुशंसा को लागू
नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा। जिला सचिव ऋषिदेव साह, जिला प्रवक्ता अरमान अली, विनय कुमार सिंह, रमाधार यादव, वीरेंद्र यादव, माधव पांडेय, मणिकांत ठाकुर, हरिलाल साह, वीरेंद्र यादव आदि बैठक में उपस्थित थे।




Recent Comments