दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के हिंगुआ जगन्नाथपुर गांव निवासी पप्पू कुमार यादव को राष्ट्रीय यादव सेना के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने पत्र जारी कर किया। पप्पू को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पंकज राय बृजेश कुमार यादव बीडीसी जयप्रकाश राय,कुंजन कुमार,दीपक कुमार बीरबल राय चंद्रिका राय सरोज राय आदि ने शुभकामनाएं दी।पप्पू ने कहा कि पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारी को निभाते हुए यादव समाज के उत्थान,एकता और उन्नति उनकी मुख्य उद्देश्य हैं।