सिवान :बीडीसी की बैठक में हंगामा, नारेबाजी
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर/सिवान
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में शनिवार की दोपहर प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में बीडीसी सदस्यों और मुखिया के अलावे अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में बीडीओ, सीओ, बीईओ, बीएओ, थाना प्रभारी, पीओ आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। इनके अलावा इसको लेकर प्रतिनिधियों में नाराजगी देखी गई तथा बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक प्रारंभ होते ही मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, उप प्रमुख मो. अयूब समेत सभी बीडीसी सदस्य और मुखिया ने एक स्वर से सदन में उपस्थित अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख और कार्यपालक पदाधिकारी सह सचिव बीडीओ आशीष कुमार मिश्रा के समक्ष कई विभागों के अधिकारियों के बराबर नदारद से नाराज होकर बैठक की कार्यवाही स्थगित करा दी और ब्लॉक प्रमुख उप प्रमुख मुखिया संघ अध्यक्ष सहित सभी मुखिया और बीडीसी सदस्यगण सदन से बाहर निकालकर बराबर बीडीसी की बैठक में नदारद रहने वाले और सदन की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। जनप्रतिनिधियों का आरोप था कि आज की बीडीसी की बैठक में बिजली विभाग, प्रखंड आपूर्ति विभाग, मनरेगा विभाग, पीएचडी विभाग, बैंक प्रबंधन के बैंक प्रबंधक, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास पर्यवेक्षक समेत अन्य विभागों के अधिकारी प्रत्येक बैठकों में नदारद रहते हैं और उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण का आदेश सर्वसम्मति से
निकलने के बावजूद भी अपनी करनी और कथनी से बाज नहीं आते हैं। इस मौके पर मुखिया संघ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, मुखिया क्रमश: योगेंद्र यादव, परशुराम राम, सहबुन नेशा,वीरेंद्र साह, मनोज सिंह, मंजू देवी, अली हैदर, बसंती देवी, सरिता सिंह यादव, बीडीसी सदस्य सुनील सिंह, प्रियंका देवी, कांति देवी, उषा सिंह यादव, कलावती देवी, अनीता देवी, रीता देवी, रामबचन ठाकुर, विजय बिंद, मंजू देवी, शंभू साह समेत सभी बीडीसी सदस्य गण एवं मुखिया शामिल थे।
——————




Recent Comments