सारण :मुखिया संघ के पंचायत में नल जल योजना का शुभारंभ
#रिपोर्ट-अभय सिंह /बनीयापुर
बनियापुर (सारण) प्रखंड के हरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में शनिवार को बीडीओ ने नल जल योजना का शुभारंभ किया। जहां बीडीओ दिपक कुमार ने नल जल का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना तैयार किया गया है। इसी के अंतर्गत नल जल योजना चालू किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक वार्ड में छोटा पानी टंकी लगा कर वार्ड के सभी लोगों के पास शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना बनाई गई है। जिस नल जल के शुभारंभ स्थल पर स्थानीय पंचायत के मुखिया संघ अध्यक्ष विश्वनाथ राय सरपंच असगर अली, सहित स्थानीय वार्ड सदस्य बीमल देवी, गीता देवी, नंदकिशोर राय, विजय पूरी, मदन राय सहित दर्जनों ग्रामीण नल जल योजना के शुभारंभ पर उपस्थित थे।