*बिहार में मीडिया कर्मियों पर हुए हमला के विरोध में एन यू जे आई , बिहार ने किया सभी जिलों में प्रदर्शन*
✍श्रीनारद संवाद सेवा
*विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगा कर मीडिया कर्मियों ने जताया आक्रोश*
पटना: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों के द्वारा मीडियाकर्मियों पर किये गए हमला के विरोध में एनयूजेआई, बिहार के वैनर तले पूरे प्रदेश में काला बिल्ला लगा कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
पूर्वी चंपारण इकाई ने रैली निकाल कर मोतिहारी शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुये समाहरणालय द्वार तक पहुँच कर एक सभा की .इसके अलावा रोहतास, कैमोर, अरवल, गया, मुजफ्फरपुर, सरन, सीवान, समस्तीपुर, शिवहर,सीतामढ़ी आदि में भी यूनियन के बैनर तले विरोध व्यक्त किया.
इस दौरान यूनियन के प्रदेश महासचिव राकेश प्रवीर और अध्यक्ष आर के विभाकर ने कहा की इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है.
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बेहद शर्मनाक है .दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति व प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं होने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और उग्र किया जायेगा.
पूर्वी चंपारण के अध्यक्ष रंजीत तिवारी और महासचिव संतोष दुबे, सचिव राजीव रंजन , राहुल पांडेय, अश्विनी झा, अभिषेक कुमार,मासूम राज्जा, देवेन्द्र सिंह, शशांक सौरव, कुंदन कुमार, आशिश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे.





Recent Comments