सिवान :बस में ठूस कर लाए गए 84 उपद्रवी,
#परवेज अख्तर, सिवान :
रविवार को जंक्शन पर उपद्रव करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 84 उपद्रवियों को सीजेएम कोर्ट में बस में भरकर लाया गया। जहां सीजेएम के समक्ष उपस्थिति के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सभी उपद्रवियों को अलग-अलग थानों के हाजत में रखा गया था। नगर थाना में 90 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें अभी भी छह फरार है। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि रविवार को कुशवाहा अधिकार आंदोलन समिति के विभिन्न मांगों को लेकर कुशवाहा सामाज के लोगों द्वारा राष्ट्रीय संयोजक रवि कुशवाहा की
अध्यक्षता में रैली निकाली गई थी। रैली के दौरान लोगों ने तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक को जाम किया एवं जमकर उत्पात मचाया था। जिसके कारण तीन घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। पकड़े गए सभी आरोपियों को शहर के नगर थाना, महिला थाना, एससीएसटी थाना मुफ्फसिल थाना के
हाजत में बंद कर रखा गया था। एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि रवि कुशवाहा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उपद्रवियों धारा 147, 149, 353, 387, 188, 283, 290, 291, 504 एवं 506 लगाया गया है। सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में लाया गया एवं जेल भेजा गया। जेल भेजे गए आरोपियों में वासुदेव कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, शारदा कुमार, राजन सिंह, अरविंद कुशवाहा, धनु कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, कृष्णा सिंह समेत 84 लोग जेल जाने में शामिल है। बता दें कि कुशवाहा समाज द्वारा शहर के गांधी मैदान से इतनी बड़ी रैली निकाली गई जिसमें दर्जनों डीजे एवं सैकडों बाइकों को शामिल किया गया था, जिसके बाद जिला प्रशासन एवं एसपी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए नगर थाना में 90 नामजद एवं एक हजार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।
—————–




Recent Comments