Θ बेतिया – बगहा:– *जिला मुख्यालय बेतिया में आयोजित “लोहिया स्वच्छता कार्यक्रम” अंतर्गत प्रतियोगिता में राजकीय उo उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचरूखा, बगहा 2 के विद्यार्थियों ने लाया प्रथम स्थान”*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
आज 19 मार्च 2018 सोमवार को जिला स्तर पर आयोजित ‘लोहिया स्वच्छता कार्यक्रम’ अंतर्गत जूनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं यथा निबंध, कविता लेखन, भाषण (त्वरित उद्घोषण) का आयोजन किया गया था जिसमें कुछ प्रतियोगिताओं में राo उo उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचरुखा के विद्यार्थियों नें प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय परिवार को तत्काल दूरभाष पर इसकी सूचना बच्चों के साथ गए शिक्षक महेश कुमार एवं नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दी।

उनके हवाले से विद्यालय के मीडिया प्रभाग का कार्य देखने वाले शिक्षक सुनिल कुमार ने बताया कि विद्यालय के बाल संसद के प्रधानमंत्री झून्ना कुमार ने कविता लेखन प्रतियोगिता में, संदीप कुमार ने निबंध प्रतियोगिता में एवं पुष्पा कुमारी ने भाषण (त्वरित उद्घोषण) प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना व विद्यालय परिवार का मान सम्मान बढाया है तथा गौरवान्वित किया है।

ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व तरंग कार्यक्रम में भी विद्यालय के छात्र ऋषि कुमार बालक वर्ग पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अब वे राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले तरंग कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता हेतु जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वही विद्यालय के वर्ग 5 के छात्र सचिन कुमार ने भी बालक वर्ग जूनियर वर्ड कम्पटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय परिवार ने बच्चों के इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उपस्थित शिक्षक प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह, धर्मेद्र कुमार भारती, शशि कुमारी, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, शक्ति प्रकाश ने बच्चों के सफल, सुखद व उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वचन दिया।




Recent Comments