परसा(सारण)-नव बर्ष के अवसर पर पर्यवरण सुरक्षा के लिए जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष स् मकेर प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मकेर प्रखंड के प्रसोतिमपुर गाँव मे आयोजित कार्यक्रम में गाँव के दर्जनों लोगों ने भाग लिया।प्रमुख के नेतृत्व में उपस्तिथ ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियो ने पर्यवरण सुरक्षा के लिए शपथ लिया।और एक एक पेड़ लगाकर पर्यवरण सुरक्षा के समाज मे जागरूकता लाने का निर्णय लिया।प्रमुख ने उपस्तिथ ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधि से पर्यवरण की सुरक्षा के लिए आगे आने का अपील किया।कार्यक्रम में स्थानीय पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार पूर्व सरपंच श्रवण राय नूर मोहम्मद गुडू राय राजू राय पवन राय अजय कुमार सोनी आदि शामिल थे।