48 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

रिपोर्ट:परवेज अख्तर/सिवान,

नौतन (सिवान):थाना क्षेत्र के शाहपुर नहर पुल के समीप सेनौतन पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के क्रम में 48 बोतलअंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। साथ हीउनके पास से एक बजाज बाइक भी जब्त की।

गिरफ्तार धंधेबाज भगवानपुर हाट थाना के विलासपुरनिवासी नीरज कुमार सिंह और भीखमपुर निवासीचंदन कुमार राम है।

बताया जाता है कि एसआइ सत्यनारायण सिंह और एएसआइ रामजतन यादव पुलिस बल के साथ शाहपुर नहर पुल के पास वाहन जांचकर रहे थे। तभी यूपी की ओर से दो युवक बाइक से शराब लेकर आरहे थे, उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान बाइक पर 48 बोतलअंग्रेजी शराब पाया। पुलिस ने उक्त धंधेबाजों को शराब एवं बाइक समेत पकड़ लिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने उत्पादअधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गए हैं।

———-