बेतिया – गौनाहा:– *आवेदन समयावधि खत्म होने के बाद मिला फिर भी लगाया गया अर्थदंड*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड मे महज चार राजस्व कर्मचारियों के भरोसे 18 हल्का का कार्य कराये जाने का आरोप अर्थदंड का मार झेल रहे आक्रोशित राजस्व कर्मचारी ने लगाया है । अर्थदंड का मार झेल रहे आक्रोशित राजस्व कर्मचारी ने कहा कि अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा के द्वारा जाती, निवास, आय, एलपीसी, दाखिल खारिज दखल दहानी के साथ-साथ अभियान बसेरा, जन शिकायत प्राप्त आवेदन का रिपोर्ट बनाने का अतिरिक्त काम दिया गया है । एक साथ सभी काम संभव नही होने के कारण हमपे अर्थदंड लगा दण्डित किया गया है जो सरासर नाइंसाफी है ।
साथ ही रजिस्टर 2 का कंप्यूटर कृत कार्य चल रहा है जिसको समय-समय पर हमें ही देखना और बताना पड़ता है । एक ही समय मे ये सारी काम का बोझ हम कैसे उठाते हम ही जानते है।
अर्थदंड उस आवेदन के लिए लगाया गया है जिसको हम कर्मचारियों समयावधि खत्म हो जाने के बाद दिया गया । हमलोगो को बदनाम करने व साजिश के तहत अर्थदंड लगाने के लिए आवेदन का समय समाप्त हो जाने पर हमको दिया जाता है ।
हम कर्मचारियों के मानसिक एवं आर्थिक शोषण अंचलाधिकारी के द्वारा किया जा रहा है ।
वही राजस्व कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि मुझे महुई, मटियरिया, सिठी, रुपौलिया, गौनाहा के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप मे अंचल निरीक्षक का काम भी दिया गया है । उस कार्यो को भी देखना पड़ता है । जबकि जन शिकायत अनुमंडल कार्यालय नरकटियागंज व जन शिकायत कर्यालय बेतिया भी जनशिकायत के कार्यों के निष्पादन के लिए जाना पड़ता है ।
वही राजस्व कर्मचारी उपेन्द्र कुमार राय का कहना है कि मुझे एक के बजाय सात हल्का दिया गया है जिसमें धमौरा, धनौजी, बाजड़ा, मंझरिया, बेलवा, लक्ष्नौता, माधोपुर पंचायत शामिल है ।
वही राजस्व कर्मचारी विनय कुमार का कहना है कि मुझे दो हल्का जमुनिया व दोमाढ पंचायत दिया गया है ।
जबकि राजस्व कर्मचारी रामदेव यादव को भितिहरवा, बेलसंडी दंगल मेहदावल दिया गया है ।
उपेंद्र कुमार राजस्व कर्मचारी ने बताया कि पहले आवेदन अलग-अलग हल्के के छाट कर रखा जाता था और उसको कर्मचारी को दिया जाता था । लेकिन कर्मचारियों को बदनाम करने व साजिश के तहत अर्थदंड लगाने के लिए ऐसा नहीं किया जाता रहा है ।




Recent Comments