सिवान :पंच सदस्या के साथ मारपीट, चार के विरुद्ध थाने में दिया गया आवेदन
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
लकड़ीनबीगंज: ओपी थाना क्षेत्र के खवासपुर वार्ड संख्या 9 की पंच सदस्या फुलवंती देवी के साथ खवासपुर तखत गांव में दुर्भावना से ग्रसित होकर पड़ोसियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी. इस मामले में गुरुवार को पंच सदस्या फुलवंती देवी ने ओपी थाना अध्यक्ष रविंद्र पाल को गांव के मनेर मियां, आशिक मियां समेत चार लोगों को नामजद आरोपी बनाई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.