सिवान विधायक ने दर्जनों गांव का भ्रमण कर लोगो की सुनी समस्या
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
सिसवन: विधायक कविता सिंह ने अपने दर्जन भर कार्यकर्ताओं के साथ, विधायक चले जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत दर्जनों गांवों में घुम-घुम कर लोगों की समस्या सुनी. वहीं विधायक ने लोगों से कई समस्या के निष्पादन हेतू आवेदन भी लिये व लोगों को समस्याओं की समाधान हेतु स्थानीय प्रशासन से बात भी की. वहीं गंगपुर सिसवन, गयासपुर, मठिया, भागर, कचनार, सुघंही, बघौना, नोनिया पट्टी में. विधायक ने लोगो से कही हर समस्या का समाधान होगा, घबड़ाने की जरूरत नहीं है. वहीं उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जमीनी विवाद ज्यादा सामने आ रही है. इसको आपस में मिलजुल कर निपटारा करना होगा. मौके पर जदयू नेता अजय सिंह, प्रमुख धर्मेन्द्र साह, निलमणि दुबे, प्रखण्डघ्यक्ष सतेन्द्र भारती, कन्हैया सिंह, कौशर खान, अवधेश तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे.




Recent Comments